राजनीति से लेकर परंपरा तक, महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण में दिखी राष्ट्रभक्ति की भव्य झलक

Lakshyaraj Singh Mewar

Lakshyaraj Singh Mewar: मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण किया। यह कार्यक्रम वीर(Lakshyaraj Singh Mewar) शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह स्मारक समिति द्वारा आयोजित किया गया था, जहां डॉ. लक्ष्यराज सिंह को विशेष आमंत्रण पर आमंत्रित किया गया था।

कनॉट प्लेस गार्डन में आयोजित इस भव्य समारोह में डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने प्रतिमा का अनावरण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विशेष उपस्थिति में किया।

सभा को संबोधित करते हुए डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रतीक हैं। वे देशभक्ति और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष की प्रेरणा देने वाली जीवंत पाठशाला हैं। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के जीवन मूल्य भारत की भावी पीढ़ी में राष्ट्र प्रेम की स्थायी भावना को जागृत करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं में महाराणा प्रताप के प्रति असीम श्रद्धा और आस्था को देखकर उन्हें गर्व की अनुभूति होती है। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने महाराष्ट्र की जनता और आयोजन समिति का हृदय से आभार व्यक्त किया।

प्रतिमा अनावरण समारोह में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री अतुल मोरेश्वर सावे, संजय शिरसाट, जयकुमार रावल, पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह, सांसद कल्याण राव, पूर्व सांसद उत्तम सिंह, विधायक किशोर अप्पाजी पाटिल, विधायक प्रदीप, पूर्व केंद्रीय मंत्री भागवत, सांसद संदिपानराव भुमरे, विधायक श्वेता महाले, विधायक सतीश चव्हाण, समिति अध्यक्ष कवरसिंह बैनाडे, उपाध्यक्ष जगत सिंह समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *