गौरव गोगोई पर सरमा का वार… बच्चे नहीं भारतीय नागरिक, पाकिस्तान यात्रा का सच सामने लाएंगे

Assam Elections 2025

Assam Elections 2025: असम में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर गंभीर और आपत्तिजनक आरोप लगाए हैं।(Assam Elections 2025) सरमा ने दावा किया कि गोगोई के बेटे और बेटी अब भारत के नागरिक नहीं हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि गोगोई ने हाल ही में पाकिस्तान का 15 दिन का दौरा किया, जिसकी जांच की जा रही है।


“पाकिस्तान कोई पर्यटन स्थल नहीं” – सरमा

सरमा ने कहा, “मेरे पास सबूत हैं कि गौरव गोगोई के बच्चे अब भारतीय नागरिक नहीं हैं। साथ ही, यह भी 100 प्रतिशत पुष्टि हो चुकी है कि वह पाकिस्तान गए थे। सवाल यह है कि वे 15 दिन वहां क्या कर रहे थे? पाकिस्तान कोई पर्यटन स्थल नहीं है, वह आतंकवादियों का अड्डा है।”


रहस्यमयी पोस्ट के बाद खुला राज

चुनाव से एक दिन पहले ही हिमंत सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर एक रहस्यमयी पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा, “मैं पूरी जिम्मेदारी से कहता हूं – असम के एक सांसद के नाबालिग बच्चे अब भारत के नागरिक नहीं हैं। लेकिन यह तो बस शुरुआत है, अभी और बहुत कुछ उजागर होना बाकी है।”


गौरव गोगोई की चुप्पी और कांग्रेस की प्रतिक्रिया

इन आरोपों के बाद भी गौरव गोगोई ने अब तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। कांग्रेस का कहना है कि वह इस समय पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्र सरकार से जवाब मांगने पर केंद्रित है और इस तरह के “बिना आधार के दावों” पर ध्यान नहीं देना चाहती। पार्टी का आरोप है कि जब बीजेपी सरकार के पास ठोस मुद्दे नहीं होते, तो वह लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे विवादित बयान देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *