सड़क को बना लिया सेट, चाय बनी प्रॉप….रील वायरल, लेकिन पुलिस ने दिलाया असली रोल!

Bengaluru Viral Video

Bengaluru Viral Video: बेंगलुरु में एक जनाब ने ऐसा स्टंट कर डाला कि सोशल मीडिया पर तहलका मच गया। बंदे ने सड़क के बीचों-बीच कुर्सी लगा ली और चाय की चुस्कियों में इतना खो गया जैसे वो किसी पहाड़ी ढाबे पर बैठे हों। फर्क बस इतना था कि ये ढाबा नहीं, तेज रफ्तार गाड़ियों से भरी सड़क थी! (Bengaluru Viral Video)और ये सब किसी पिकनिक के लिए नहीं, बल्कि एक इंस्टाग्राम रील के लिए किया गया था। घटना बेंगलुरु के मगदी रोड की है, जहां नीली शर्ट पहने ‘हीरो’ ने प्लास्टिक की कुर्सी लगाई, चाय का कप उठाया और सड़क पर ऐसे बैठ गए जैसे सबकुछ उनका ही है। ट्रैफिक चारों ओर से गुजर रहा था, लेकिन जनाब बेफिक्र थे। रील बनाई, इंस्टाग्राम पर पोस्ट की — और बस, रातोंरात वायरल हो गए!


पुलिस ने दिखाई असली “क्लोजिंग सीन”

लेकिन इंटरनेट की दुनिया जितनी तेज है, उतनी ही तेज बेंगलुरु सिटी पुलिस भी निकली। वायरल वीडियो पर नज़र पड़ते ही पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ ही समय में उस ‘चाय लवर’ को खोज निकाला। फिर क्या, सीधा थाने की सैर करवाई गई। पुलिस ने अपने आधिकारिक X (Twitter) हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए लिखा:
“सड़क पर चाय पीना स्टाइल नहीं, जुर्म है! अगली बार ध्यान रहे, कैमरा नहीं, कानून देख रहा है।”


जनता बोली – रील थी या रेस?

सोशल मीडिया पर इस घटना पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कोई बोला, “भाई का कॉन्फिडेंस तो गजब है!” तो किसी ने लिखा, “रील के चक्कर में रील लाइफ बन गई जेल लाइफ!” वहीं, कुछ लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की और कहा कि इस तरह के स्टंट्स को रोकना जरूरी है। इस पूरे वाकये से एक बात तो साफ हो गई — वायरल होने की चाहत में अगर पब्लिक सेफ्टी को दांव पर लगाओगे, तो रील का क्लाइमेक्स सीधा थाने में होगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *