भारत की गोलीबारी से थर्राया पाकिस्तान, सीमा से भागे सैनिक, चौकियां खाली, लहराता झंडा भी उतारा गया

Pahalgam Attack

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के एलओसी (नियंत्रण रेखा) से बड़ी खबर सामने आई है। संघर्ष विराम के उल्लंघन के बाद भारतीय सेना की कड़ी प्रतिक्रिया से पाकिस्तान की सेना बुरी तरह डर गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के सैनिक अपनी कई चौकियां छोड़कर भाग गए हैं। (Pahalgam Attack )कई स्थानों पर पाकिस्तानी चौकियों से झंडा भी हटा दिया गया है, जिससे स्पष्ट है कि पाकिस्तानी सैनिक भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से घबराए हुए हैं।

एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी तेज


पाकिस्तानी सेना की ओर से नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारी गोलीबारी की जा रही है। इसका भारतीय सेना ने सख्ती से जवाब दिया है। नियंत्रण रेखा पर करीब 20 पाकिस्तानी चौकियों से गोलीबारी हो रही है, जिनका भारतीय जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। लगातार तनाव के बीच सेना की सतर्कता और जवाबी हमला पाकिस्तान को भारी पड़ रहा है।

इस्लामाबाद और लाहौर बने नो फ्लाई जोन


भारत के संभावित हमले से डरे पाकिस्तान ने देश की राजधानी इस्लामाबाद और लाहौर में 2 मई तक नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया है। NOTAM (Notice to Airmen) जारी करते हुए इन इलाकों में विमान उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। इसके पीछे पाकिस्तान का डर साफ तौर पर झलकता है।

शीर्ष नेताओं के परिवारों को सुरक्षित बाहर भेजा गया


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने अपने परिवार को देश से बाहर भेज दिया है। वहीं पाकिस्तानी मंत्रियों की ओर से लगातार उग्र और घबराए हुए बयान सामने आ रहे हैं। भारत के सैन्य दबाव और जवाबी कार्रवाई ने पाकिस्तान में राजनीतिक और सैन्य हलकों में हड़कंप मचा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *